संज्ञा की परिभाषा
संज्ञा का अर्थ है ‘नाम’ जीवन में प्रायः हम विविध प्रकार के पदार्थी, व्यक्ति और भावों के नाम को इसी के अन्तर्गत परिगणित करते हैं। संज्ञा तीन प्रकार की होती है. (1) जातिवाचक (2) व्यक्तिवाचक और (3) भाववाचक अंग्रेजी व्याकरण समूह के अनुसार समूह और द्रव्यवाचक दो संज्ञाएँ और मानी गई हैं, परन्तु हिन्दी में इन दो भेदों का परिगणन नहीं किया जाता है। इनके उदाहरण जातिवाचक संज्ञा में ही सम्मिलित मान लि जाते हैं।
(1) जातिवाचक संज्ञा- जिन संज्ञाओं से एक ही प्रकार की वस्तुओं अथवा व्यक्तियों का बोध हो, उन्हें ‘जातिवाचक संज्ञा’ कहते हैं। जैसे- मनुष्य, घर, पहाड़, नदी इत्यादि। ‘मनुष्य’ कहने से संसार की मनुष्य जाति का, ‘घर’ कहने से सभी तरह के घरों का जातिगत बोध होता है।
(2) व्यक्तिवाचक संज्ञा जिस शब्द से किसी एक वस्तु या व्यक्ति का बोध हो उसे ‘व्यक्तिवाचक संज्ञा’ कहते हैं। जैसे- राम, गाँधीजी, काशी, विशाल, विनय, कविता, संज्ञा की परिभाषा
विधि इत्यादि । निधि कविता प्रमोद कहने से एक-एक व्यक्ति का, काशी कहने से एक
नगर का बोध होता है। व्यक्तिवाचक संज्ञाएँ जातिवाचक संज्ञाओं की तुलना में कम होती हैं। (3) भाववाचक जिस संज्ञा शब्द से व्यक्ति या वस्तु के गुण या धर्म, दशा अथवा व्यापार का बोध होता है, उसे भाववाचक संज्ञा कहते हैं। जैसे लम्बाई, नम्रता, बुढ़ापा, मिठास आदि। प्रत्येक पदार्थ का धर्म होता है। पानी में शीतलता, आग में गर्मी, मनुष्य में देवत्य और पशुत्व इत्यादि का होना आवश्यक है। पदार्थ का गुण या धर्म पदार्थ से अलग नहीं रह सकता। घोड़ा है, तो उसमें बल है, वेग है और आकार भी है। व्यक्तिवाचक संज्ञा की तरह भाववाचक संज्ञा से भी किसी एक ही भाव का बोध होता है। धर्म, गुण, अर्थ और भाव प्रायः पर्यायवाची शब्द है। इस संज्ञा का अनुभव हमारी इन्द्रियों को होता है और प्रायः इसका बहुवचन नहीं होता।
(4) समूह वाचक संज्ञा – जिस संज्ञा से वस्तु अथवा व्यक्ति के समूह का बोध हो, उसे ‘समूह वाचक संज्ञा’ कहते हैं। जैसे- व्यक्तियों का समूह सभा, दल, गिरोह । वस्तुओं का समूह-गुच्छा, मण्डल, कुंजा
(5) द्रव्यवाचक संज्ञा- जिस सत्ता से नप तौल वाली वस्तु का बोध होता है, उसे द्रव्यवाचक संज्ञा कहते हैं। इस संज्ञा का सामान्यतः बहुवचन नहीं होता। जैसे- लोहा, सोना, चाँदी, दूध, पानी आदि।
इस प्रकार की जानकारी देखने के लिए इस group से जरुर जुड़े Telegram group link = https://t.me/educationsuchanadekho26